
सूबे में शराबबंदी के बाद इलाके में सूखे नशे का अवैध रूप से तस्करी होने लगा है। खासकर नेपाल सीमा से सटे इलाकों में इसकी तस्करी में इजाफा हुआ है, जहां से तस्कर आसानी से गांजा तस्करी कर सूबे के विभिन्न हिस्सों में अवैध रूप से पहुंचा रहे हैं। लेकिन पुलिस की सक्रियता ने तस्करों के मंसूबे पर पानी फेर दिया है। दरअसल बलुआ थाना क्षेत्र के बलुआ बाजार नहर के पास पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक बड़ी कार्रवाई की है। जिसमे पुलिस ने एक पिक अप गाड़ी से भारी मात्रा में गांजा बरामद किया है।
सुपौल SP शरथ आर एस ने बताया कि छापेमारी में एक पिकअप वाहन से 46 बोरे में गांजा बरामद किया गया है। जिसका कुल वजन 1718 किलोग्राम है, हालांकि छापेमारी के दौरान पिक अप वाहन चालक मौके से फरार हो गया, लेकिन पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है। बताया गया कि पिक अप बाहन से 46 बोरी गांजा बरामद किया गया है। बरामद गांजा की बाजार में अनुमानित कीमत करीब 3 करोड़ 43 लाख रुपये बताई जा रही है। गांजा के इस अवैध तस्करी में कौन कौन शामिल है इसका पता लगाया जा रहा है। फिलहाल मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जा रही है। साथ ही पुलिस द्वारा गांजा तस्करी में शामिल तस्करों की तलाश शुरू कर दी गई है।
बाइट= सरथ आर एस, एसपी, सुपौल।





Users Today : 254
This Month : 6142
This Year : 6142
Total Users : 58343
Views Today : 581
Total views : 155329
Who's Online : 2