Listen to this article
त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के मलहनमा कर्मीनियाँ रोड में एक निजी फाइनेंस कंपनी के कर्मी को गोली मारकर अपराधियों के द्वारा 49 हजार 5 सौ रुपये लूट लेने का मामला सामने आया है, बताया जा रहा है कि बाइक सवार अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है।गोली फाइनेंस कंपनी के कर्मी आदर्श सागर के जांघ में लगी है जिसे इलाज के लिए त्रिवेणीगंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना से इलाके में दहशत का आलम है। घटना की जानकारी मिलते ही त्रिवेणीगंज पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। वहीं त्रिवेणीगंज SDPO विपिन कुमार भी घटना स्थल पर पहुंच घटना का जायजा लिया है।
बताया जा रहा है कि एल एन्ड टी फाइनेंस कंपनी के कर्मी कलेक्शन कर लौट रहे थे इसी दरमयान अपाचे पर सवार बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया है। घटना में घायल कर्मी आदर्श सागर का त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार कर बाहर रेफर कर दिया गया है।
Post Views: 2,034







Users Today : 257
This Month : 6145
This Year : 6145
Total Users : 58346
Views Today : 593
Total views : 155341
Who's Online : 3