January 25, 2026 |
Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

विश्वस्तर के सबसे विशाल शिवलिंग स्थापित, श्रद्धालुओं की भारी भीड़द्विदिवसीय विराट संतमत सत्संग का होने जा रहा आयोजनसड़क दुर्घटना में घायल एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौतस्वास्थ्य केंद्र भवन निर्माण में ग्रामीणों ने लगाया अनियमितता का आरोप की जांच की मांगसमाहरणालय, सुपौल में जिला जनता दरबार का आयोजन, 52 आवेदन प्राप्तमकर संक्रांति के अवसर पर निर्मली पंचायत के पूर्व मुखिया सह जदयू नेता स्वर्गीय राम लखन मेहता के स्मृति में 200 गरीब, निसहाय, विधवा, विकलांग लोगों के बीच कम्बल वितरण किया गया।भरगामा प्रखंड कार्यालय का डीएम ने किया निरीक्षण, योजनाओं की पारदर्शिता और गुणवत्ता पर सख्त निर्देशभीषण अग्निकांड में 41 घर स्वाहा, यथासंभव वेलफेयर फाउंडेशन ने बढ़ाया मदद का हाथमुंबई से बिहार तक श्रद्धा की अलौकिक यात्रा: गुरु मां अनमोल राम के दिव्य संकल्प से सजेगा माता महाकाली का दिव्य दरबारसुपौल अनोखी शादी, दो युवतियों ने आपस में शादी कर विडिओ किया वायरल, इलाके में हो रही चर्चा

मधेपुरा नगर परिषद के ईओ कर्मी पर करोड़ों के गबन का आरोप लगा अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठे पार्षद

अपनी भाषा में ख़बरें पढ़े

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

मधेपुरा नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सहित कर्मी के मिलीभगत से करोड़ों की अवैध निकासी सहित अन्य आरोप लगाते हुए कई पार्षद आज से कला भवन के समक्ष अनिश्चितकालीन आमरण अनशन पर बैठ गये हैं। अनशन पर बैठे पार्षदों का आरोप है कि शहर के जनहित का कोई भी कार्य कार्यपालक पदाधिकारी के द्वारा नहीं किया जा रहा है। आवास योजना के भुगतान में मनमानी राशि का डिमांड कर लाभुकों को परेशान किया जा रहा है। नगर के हर गली में सभी लाइट का खराब होने के बावजूद रिपेयरिंग नहीं करवाया जा रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत नए आवास योजना का लिस्ट विभाग को नहीं भेजा जा रहा है। हर योजना में 40% कमीशन का डिमांड किया जा रहा है साथ ही साथ गुणवत्ताविहीन कार्य कर अवैध निकासी किया जा रहा है। कार्यपालक पदाधिकारी और कुछ कर्मचारी की मिलीभगत से बिना निविदा के लगभग ढाई सौ विभागीय योजना बिना धरातल पर कार्य किए राशि की निकासी की गयी है। कई जगहों पर एस्टीमेट से कम एवं गुणवत्ताविहीन कार्यकर राशि का निकासी किया गया है। कार्यपालक पदाधिकारी द्वारा मनमाने तरीके से 2 वर्ष पूर्व ही 4 से 5 लाख में बने शौचालय को 9 से 12 लाख में जीर्णोद्धार के नाम पर निकासी कर लिया गया है। पार्षदों का आरोप है कि बीते 11 माह में 4 करोड़ रूपया सफाई के नाम पर खर्च किया गया है लेकिन किसी भी वार्ड में नाले की सफाई एवं डोर टू डोर कचरा का उठाव नहीं किया गया, बावजूद 40% कमिशन लेकर संवेदक को भुगतान कर दिया गया है।कार्यपालक पदाधिकारी द्वारा सामान्य बोर्ड, सशक्त स्थाई समिति एवं क्रय समिति के सहमति के बिना ही टेंडर की प्रक्रिया कर मनमाना रकम लेकर पूर्ण भुगतान कर दिया गया है एवं सारे योजनाओं को विभागीय रूप से यानी खुद से किया गया है। शहर में प्याऊ के नाम पर 12000 रुपये के सिंटेक्स को 185000 रुपये में तो वहीं 25 से 30000 रुपये में मिलने वाला आर ओ फिल्टर को 3.50 लाख रुपया में प्रति अदद के दर से एक करोड़ 44 लाख रुपए का अवैध निकासी कर लिया गया है। 2 लाख रूपये में बनने वाले एक वेलकम गेट पर 14 लाख 50 हजार का खर्च दिखा कर लाखों रुपये की अवैध निकासी की गयी है। अनशन पर बैठे पार्षद जयशंकर उर्फ छोटू यादव, प्रमोद प्रभाकर, अजय ठाकुर, पार्षद प्रतिनिधि भानु प्रताप, रामचंद्र राज आदि ने कहा कि जबतक कार्यपालक पदाधिकारी तान्या कुमारी एवं कर्मी दीपक कुमार के खिलाफ उचित कार्यवाही नहीं होगी तबतक हमारा अनशन जारी रहेगा। मौके पर वार्ड पार्षद कल्याणी कुमारी, कुमारी मेघा, प्रतिनिधि सीताराम यादव, दीपक कुमार, शशि कुमार, नुजहत प्रवीण सहित अन्य मौजूद रहे। 

 

बाइट : प्रमोद प्रभाकर, पार्षद

बाइट : अजय ठाकुर, पार्षद

बाइट : भानु प्रताप, पार्षद प्रतिनिधि

बाइट : रामचंद्र कुमार, पार्षद प्रतिनिधि

Supaul Dastak News
740
0

Leave a Comment