December 5, 2025 |
Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

कल डूबते और आज उगते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद सम्पन्न हुआ छठ पर्वप्रशांत किशोर ने बताया जन सुराज किसका वोट काटेगाकोसी के जल स्तर में उतार चढ़ाव से कटाव तेज, तटबंध के अंदर बढ़ी लोगों की परेशानीकिशनगंज पहुंचे प्रशांत किशोर,जमकर साधा निशानाबिहार बदलाव यात्रा के तहत जन सुराज के सूत्राधार प्रशांत किशोर पहुंचे मधुबनी,जन सभा को किया संबोधित,मधुबनी के जनता से कर दिए बड़े वादे।और बहुत कुछप्रशांत किशोर ने बक्सर में सीएम नीतीश पर किया सबसे बड़ा हम’लाआप नेता सौरभ भारद्वाज के घर सुबह-सुबह क्या है मामला जिस पर ED ने लिया एक्शनवोटर अधिकार यात्रा को लेकर लगाए गए बैनर पोस्टर हटाये जाने से भड़का महागठबंधन के नेता का आक्रोश, दिया आंदोलन की चेतावनी।जमीन के कागज में करें सुधार राजस्व विभाग पहुंचा आपके द्वार शिविर का किया गया आयोजन।सुपौल पहुंचे जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर, लोगों की उमड़ी भीड़।

गाँव मे घुसा चीता, चीता के हमले से चार घायल, रेस्कयू में जुटी वन विभाग की टीम, गाँव वालों में दहशत।

अपनी भाषा में ख़बरें पढ़े

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

भीमनगर थाना क्षेत्र के रानीगंज गाँव में चीता घुस गया है। बताया जा रहा है कि चीता ने हमला कर चार लोगों को घायल कर दिया है। घायलों में दो वन विभाग के कर्मी और दो स्थानीय लोग शामिल है। सभी घायलों को अनुमण्डलिय अस्पताल विरपुर में इलाज के लिए भेजा गया है।
इधर गाँव मे चीता के घुसे होने से ग्रामीणों में दहशत का आलम है। लोग लाठी डंडे से लैस पहरेदारी में जुटे हुए हैं। रात कैसे कटेगी इस बात की चिंता लोगों को सता रही है। हालांकि मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम रेस्कयू में जुटी है। ग्रामीणों का आरोप है कि बिना संसाधन के वन विभाग के कुछ कर्मी चीता का रेस्कयू कर रहे हैं जिससे खतरा की संभावना बढ़ी हुई है। फिलहाल एक घर मे चीता के घुसे होने की आशंका के मद्देनजर उसे जाल से घेरा गया है। और चीता के निकलने का इंतजार कर रहे हैं लेकिन अंधेरा होने की वजह से लोगों को भारी परेशानी झेलनी पर रही है।
लोगों में वन विभाग के प्रति आक्रोश भी है। लोगों ने कहा कि वन विभाग के वरीय अधिकारी अब तक नहीं पहुंचे हैं। फिलहाल स्थानीय पुलिस बल मौके पर पहुंचे हुए हैं।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन और वन विभाग से समुचित पहल की मांग की है। इधर मौके पर पहुंचे वसंतपुर CO ने बताया कि चीता इस इलाके में नहीं पाए जाते हैं, तेंदुआ के छोटे बच्चे होने की संभावना है। उन्होंने कहा कि तीन लोग घायल हुए हैं। उन्होंने लोगों से आप किया है कि लोग अपने घरों में दरवाजा बंद कर रहें पुलिस प्रशासन द्वारा पेट्रोलिंग की जा रही है और वन विभाग की टीम भी लगी हुई है।
बाइट= स्थानीय।
बाइट=पशु रक्षक, वन विभाग।
बाइट= CO, बसंतपुर।

Supaul Dastak News
736
0

Leave a Comment