January 25, 2026 |
Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

विश्वस्तर के सबसे विशाल शिवलिंग स्थापित, श्रद्धालुओं की भारी भीड़द्विदिवसीय विराट संतमत सत्संग का होने जा रहा आयोजनसड़क दुर्घटना में घायल एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौतस्वास्थ्य केंद्र भवन निर्माण में ग्रामीणों ने लगाया अनियमितता का आरोप की जांच की मांगसमाहरणालय, सुपौल में जिला जनता दरबार का आयोजन, 52 आवेदन प्राप्तमकर संक्रांति के अवसर पर निर्मली पंचायत के पूर्व मुखिया सह जदयू नेता स्वर्गीय राम लखन मेहता के स्मृति में 200 गरीब, निसहाय, विधवा, विकलांग लोगों के बीच कम्बल वितरण किया गया।भरगामा प्रखंड कार्यालय का डीएम ने किया निरीक्षण, योजनाओं की पारदर्शिता और गुणवत्ता पर सख्त निर्देशभीषण अग्निकांड में 41 घर स्वाहा, यथासंभव वेलफेयर फाउंडेशन ने बढ़ाया मदद का हाथमुंबई से बिहार तक श्रद्धा की अलौकिक यात्रा: गुरु मां अनमोल राम के दिव्य संकल्प से सजेगा माता महाकाली का दिव्य दरबारसुपौल अनोखी शादी, दो युवतियों ने आपस में शादी कर विडिओ किया वायरल, इलाके में हो रही चर्चा

सरकार बनते ही माई-बहिन मान योजना के तहत महिलाओं को मिलेगा 25 सौ रुपया-तेजस्वी यादव।

अपनी भाषा में ख़बरें पढ़े

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव आज सुपौल सर्किट हाउस में आयोजित प्रेस वार्ता में कहा कि बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने पर माई-बहिन मान योजना के तहत महिलाओं को प्रति माह 25 सौ रुपया मिलने लगेगा। उन्होंने कहा कि माई-बहिन मान योजना के तहत महंगाई के कारण जो गरीब महिलाये अपनी पसंद का खाना- कपड़ा नही पहन पा रही है। अपने बच्चों का इलाज नही करा पा रही है। उनके लिए इस योजना के तहत सीधे उनके खाते में 25 सौ रुपया हमलोगों की सरकार बनते ही एक महीने के भीतर देने का काम करेगी। साथ ही उन्होंने कहा कि परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को आने जाने रहने का भी इंतजाम किया जाएगा। कहा कि उनकी सरकार हुई तो वृद्धा वस्था पेंशन सहित अन्य पेंशन जिसमे अभी सिर्फ 400 रुपया मिल रहा है उसे बढ़ाकर 1500 रुपया कर दिया जाएगा। तेजस्वी यादव ने कहा कि पूरे बिहार में अफसर शाही बेलगाम है। अफसर नौजवानों पर हाथ पैर जूता लाठी सब चल रहा है। इसका हम लोगों ने कड़ा विरोध किया है। वहीं उन्होंने कहा कि बिहार में सरकार नाम की कोई चीज नहीं रह गई है। तेजस्वी यादव ने कहा कि स्मार्ट मीटर और लैंड सर्वे को लेकर लोगों में भारी आक्रोश है। कहा कि हमारी सरकार बनने पर 200 यूनिट बिजली फ्री किया जाएगा। तेजस्वी यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री अपनी यात्रा पर इतना खर्च कर रहे हैं जो आज तक बिहार के किसी मुख्यमंत्री ने खर्च नहीं किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार संवाद यात्रा में 2 अरब 25 करोड़ 78 लाख खर्च करने जा रहे हैं। इस दौरान तेजस्वी यादव बिहार सरकार पर जमकर हमलावर रहे।

बाइट= तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष।

Supaul Dastak News
825
0

Leave a Comment