January 25, 2026 |
Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

विश्वस्तर के सबसे विशाल शिवलिंग स्थापित, श्रद्धालुओं की भारी भीड़द्विदिवसीय विराट संतमत सत्संग का होने जा रहा आयोजनसड़क दुर्घटना में घायल एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौतस्वास्थ्य केंद्र भवन निर्माण में ग्रामीणों ने लगाया अनियमितता का आरोप की जांच की मांगसमाहरणालय, सुपौल में जिला जनता दरबार का आयोजन, 52 आवेदन प्राप्तमकर संक्रांति के अवसर पर निर्मली पंचायत के पूर्व मुखिया सह जदयू नेता स्वर्गीय राम लखन मेहता के स्मृति में 200 गरीब, निसहाय, विधवा, विकलांग लोगों के बीच कम्बल वितरण किया गया।भरगामा प्रखंड कार्यालय का डीएम ने किया निरीक्षण, योजनाओं की पारदर्शिता और गुणवत्ता पर सख्त निर्देशभीषण अग्निकांड में 41 घर स्वाहा, यथासंभव वेलफेयर फाउंडेशन ने बढ़ाया मदद का हाथमुंबई से बिहार तक श्रद्धा की अलौकिक यात्रा: गुरु मां अनमोल राम के दिव्य संकल्प से सजेगा माता महाकाली का दिव्य दरबारसुपौल अनोखी शादी, दो युवतियों ने आपस में शादी कर विडिओ किया वायरल, इलाके में हो रही चर्चा

धांधली के खिलाफ धरना पर बैठे BPSC के छात्र पर लाठी चार्ज के खिलाफ निकला गया आक्रोश मार्च

अपनी भाषा में ख़बरें पढ़े

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

बीपीएससी परीक्षा में धांधली के खिलाफ शांतिपूर्ण धरना पर बैठे छात्रों पर लाठीचार्ज के खिलाफ मधेपुरा में एनएसयूआई ने आक्रोश मार्च निकालकर बीपीएससी के चेयरमैन, मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री का पुतला दहन किया। बड़ी संख्या में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं का आक्रोश मार्च ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय परिसर से सरकार और बीपीएससी चेयरमैन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए भूपेंद्र चौक पहुंचे। जहां मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और बीपीएससी के चेयरमैन का पुतला दहन किया और सड़क पर खड़े होकर नारे लगाए। आक्रोश मार्च का नेतृत्व कर रहे जिलाध्यक्ष निशांत यादव ने कहा कि शांतिपूर्ण धरना पर बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज सरकार के आवारा और तानाशाही के चरम सीमा को प्रदर्शित कर रहा है।
बीपीएससी परीक्षा में धांधली के खिलाफ परीक्षा को रद्द करने और पुनः साफ-सुथरे तरीके से परीक्षा करवाने के मांग को लेकर अभ्यर्थी एक सप्ताह से अधिक समय से शांतिपूर्ण धरना दे रहे हैं। जहां सरकार को छात्रों के समस्याओं को सुनना चाहिए, उनके पीड़ाओं को सुनना चाहिए वहां सरकार पुलिसिया लाठी के दम पर खदेड़ रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की तानाशाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बिहार की डबल इंजन सरकार छात्र विरोधी है, शिक्षा और रोजगार विरोधी है। छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। बिहार में परीक्षा में धांधली सामान्य सी बात हो गई है। राज्य में छात्रों और युवाओं पर दमनकारी नीति अपनाकर उनके आवाज को कुचलने में सरकार को कोई संकोच नहीं रहा है। जिलाध्यक्ष निशांत यादव ने यह लड़ाई केवल बीपीएससी अभ्यर्थियों का नहीं है, यह राज्य के सभी छात्र और युवाओं की लड़ाई बन गई है। एनएसयूआई इसे मजबूती से लड़ेगी। आक्रोश मार्च में मुख्य रूप से एनएसयूआई जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र कुमार, जिला सचिव सोनू कुमार, प्रखंड संयोजक रणधीर कुमार, टीपी कॉलेज अध्यक्ष विभाष कुमार विमल, सचिव संतन कुमार, कुंदन आजाद, नीतीश कुमार यादव, संजीत कुमार, अंशु पासवान, उमेश कुमार, मनीष कुमार, लाल बहादुर, सोनू कुमार, फूलचंद्र कुमार, रवि राज, अमलेश कुमार, रंजीत कुमार, राजा कुमार, निरंजन कुमार समेत दर्जनों एनएसयूआई कार्यकर्ता मौजूद थे।

Supaul Dastak News
492
0

Leave a Comment