January 25, 2026 |
Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

विश्वस्तर के सबसे विशाल शिवलिंग स्थापित, श्रद्धालुओं की भारी भीड़द्विदिवसीय विराट संतमत सत्संग का होने जा रहा आयोजनसड़क दुर्घटना में घायल एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौतस्वास्थ्य केंद्र भवन निर्माण में ग्रामीणों ने लगाया अनियमितता का आरोप की जांच की मांगसमाहरणालय, सुपौल में जिला जनता दरबार का आयोजन, 52 आवेदन प्राप्तमकर संक्रांति के अवसर पर निर्मली पंचायत के पूर्व मुखिया सह जदयू नेता स्वर्गीय राम लखन मेहता के स्मृति में 200 गरीब, निसहाय, विधवा, विकलांग लोगों के बीच कम्बल वितरण किया गया।भरगामा प्रखंड कार्यालय का डीएम ने किया निरीक्षण, योजनाओं की पारदर्शिता और गुणवत्ता पर सख्त निर्देशभीषण अग्निकांड में 41 घर स्वाहा, यथासंभव वेलफेयर फाउंडेशन ने बढ़ाया मदद का हाथमुंबई से बिहार तक श्रद्धा की अलौकिक यात्रा: गुरु मां अनमोल राम के दिव्य संकल्प से सजेगा माता महाकाली का दिव्य दरबारसुपौल अनोखी शादी, दो युवतियों ने आपस में शादी कर विडिओ किया वायरल, इलाके में हो रही चर्चा

अतिक्रमण हटाओ अभियान के अंतर्गत चला प्रशासन का बुलडोजर।

अपनी भाषा में ख़बरें पढ़े

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

राघोपुर थाना क्षेत्र के सिमराही बाजार में NH106 और NH 57 सड़क किनारे अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने बुलडोजर चलाया है। दरअसल सड़क अतिक्रमण के कारण लग रही जाम के कारण प्रसाशन द्वारा अतिक्रमण हटाने के लिए लगातार आज दूसरे दिन भी विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान एनएच 106 और एनएच 57 किनारे सरकारी जमीन पर किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए घंटों अभियान चलाई गई।
जेसीबी से अवैध अतिक्रमण को हटाया गया। अतिक्रमण हटाओ अभियान का नेतृत्व राघोपुर बीडीओ ओम प्रकाश, सीओ रश्मि प्रिया, थानाध्यक्ष नवीन कुमार और एनएचएआई के अधिकारियों ने किया। मौके पर बड़ी संख्यां में पुलिस बल भी मौजूद रहे। अतिक्रमण हटाये जाने से अतिक्रमणकारियों में अफरातफरी का आलम रहा। सड़क किनारे अवैध तरीके से दुकान लगाकर अतिक्रमण करने वालों में इसको लेकर आक्रोश भी देखा गया। लेकिन प्रशासन की तैयारी के आगे अतिक्रमणकारी वेवश नजर आए। मालूम हो कि सिमराही बाजार में NH 106 और NH 57 का जंक्शन होने के कारण चौराहा पर अतिक्रमण के कारण हर दिन जाम की समस्या बनती है जिससे आम लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। लिहाजा प्रशाशन द्वारा अतिक्रमण हटाया जा रहा है।
बाइट=स्थानीय लोग।

Supaul Dastak News
727
0

Leave a Comment