January 25, 2026 |
Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

विश्वस्तर के सबसे विशाल शिवलिंग स्थापित, श्रद्धालुओं की भारी भीड़द्विदिवसीय विराट संतमत सत्संग का होने जा रहा आयोजनसड़क दुर्घटना में घायल एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौतस्वास्थ्य केंद्र भवन निर्माण में ग्रामीणों ने लगाया अनियमितता का आरोप की जांच की मांगसमाहरणालय, सुपौल में जिला जनता दरबार का आयोजन, 52 आवेदन प्राप्तमकर संक्रांति के अवसर पर निर्मली पंचायत के पूर्व मुखिया सह जदयू नेता स्वर्गीय राम लखन मेहता के स्मृति में 200 गरीब, निसहाय, विधवा, विकलांग लोगों के बीच कम्बल वितरण किया गया।भरगामा प्रखंड कार्यालय का डीएम ने किया निरीक्षण, योजनाओं की पारदर्शिता और गुणवत्ता पर सख्त निर्देशभीषण अग्निकांड में 41 घर स्वाहा, यथासंभव वेलफेयर फाउंडेशन ने बढ़ाया मदद का हाथमुंबई से बिहार तक श्रद्धा की अलौकिक यात्रा: गुरु मां अनमोल राम के दिव्य संकल्प से सजेगा माता महाकाली का दिव्य दरबारसुपौल अनोखी शादी, दो युवतियों ने आपस में शादी कर विडिओ किया वायरल, इलाके में हो रही चर्चा

शिक्षा के क्षेत्र में नई अलख : यथासंभव वेलफेयर फाउंडेशन ने की शिक्षा क्रांति की शुरुआत

अपनी भाषा में ख़बरें पढ़े

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

✍️शिक्षा के क्षेत्र में नई चेतना और सकारात्मक बदलाव की अलख जगाने के उद्देश्य से यथासंभव वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा रविवार, 21 तारीख को लालगंज बगेवा में आवासीय पार्वती शिक्षण संस्थान से प्रेरणादायक अभियान की भव्य शुरुआत की गई। इस अवसर पर शिक्षकों और छात्रों के सम्मान में फाउंडेशन पूरी ऊर्जा के साथ मैदान में उतरा।

👉कार्यक्रम का शुभारंभ लालगंज बगेवा टैंगराहा पंचायत की मुखिया प्रभा यादव द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। दीप प्रज्वलन में मुखिया प्रतिनिधि उमेश यादव, यथासंभव वेलफेयर फाउंडेशन के निदेशक संजय कुमार मेहता, प्रेमचंद कुमार, तथा लेखक सह पत्रकार प्रेम आनंद (प्रमोद कुमार) की गरिमामयी उपस्थिति रही।

👉यथासंभव वेलफेयर फाउंडेशन ने शिक्षा के क्षेत्र में क्रांतिकारी पहल करते हुए यह संकल्प लिया है कि पूरे बिहार के प्रत्येक शिक्षण संस्थान में दो घंटे की मोटिवेशनल एवं प्रेरणादायक कक्षा का आयोजन किया जाएगा। इसी श्रृंखला की पहली कड़ी आवासीय पार्वती शिक्षण संस्थान से शुरू हुई, जिसने बच्चों और शिक्षकों के बीच नई ऊर्जा का संचार कर दिया।

👉दो घंटे चले इस प्रेरणादायक कार्यक्रम में छात्रों के भीतर जोश, जज़्बा और जुनून स्पष्ट रूप से देखने को मिला। प्रेरक कहानियों और शायरी ने बच्चों को भावविभोर कर दिया। छात्र तालियों की गड़गड़ाहट के साथ पूरे उत्साह से कार्यक्रम का आनंद लेते रहे। बच्चों के चेहरों पर झलकती खुशी इस आयोजन की सफलता का प्रमाण थी।

👉कार्यक्रम के समापन पर यथासंभव वेलफेयर फाउंडेशन की ओर से मुखिया प्रभा यादव, प्राचार्य हरिनारायण यादव डायरेक्टर लालू प्रसाद यादव, तथा दो मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया।

👉यथासंभव वेलफेयर फाउंडेशन का यह शिक्षा अभियान न केवल बिहार बल्कि पूरे देश में शिक्षा के प्रति जागरूकता की नई लहर पैदा करेगा। फाउंडेशन का मानना है कि यह दो घंटे की प्रेरणादायक कक्षा छात्रों में आत्मिक और बौद्धिक विकास का संचार करेगी, जिससे युवा अपने जीवन में सही मुकाम हासिल कर सकें और एक योद्धा की तरह देश के अग्रणी नागरिक बन सकें।

#Viral #शिक्षा_क्रांति #यथासंभव_वेलफेयर_फाउंडेशन #मोटिवेशनल_क्लास #बिहार_की_नई_पहचान

Supaul Dastak News
1
0

Leave a Comment