January 25, 2026 |
Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

विश्वस्तर के सबसे विशाल शिवलिंग स्थापित, श्रद्धालुओं की भारी भीड़द्विदिवसीय विराट संतमत सत्संग का होने जा रहा आयोजनसड़क दुर्घटना में घायल एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौतस्वास्थ्य केंद्र भवन निर्माण में ग्रामीणों ने लगाया अनियमितता का आरोप की जांच की मांगसमाहरणालय, सुपौल में जिला जनता दरबार का आयोजन, 52 आवेदन प्राप्तमकर संक्रांति के अवसर पर निर्मली पंचायत के पूर्व मुखिया सह जदयू नेता स्वर्गीय राम लखन मेहता के स्मृति में 200 गरीब, निसहाय, विधवा, विकलांग लोगों के बीच कम्बल वितरण किया गया।भरगामा प्रखंड कार्यालय का डीएम ने किया निरीक्षण, योजनाओं की पारदर्शिता और गुणवत्ता पर सख्त निर्देशभीषण अग्निकांड में 41 घर स्वाहा, यथासंभव वेलफेयर फाउंडेशन ने बढ़ाया मदद का हाथमुंबई से बिहार तक श्रद्धा की अलौकिक यात्रा: गुरु मां अनमोल राम के दिव्य संकल्प से सजेगा माता महाकाली का दिव्य दरबारसुपौल अनोखी शादी, दो युवतियों ने आपस में शादी कर विडिओ किया वायरल, इलाके में हो रही चर्चा

फर्जी डॉक्टर ने यूट्यूब से देखकर एक लड़का का ऑपरेशन,लड़का ने तोड़ा दम।

अपनी भाषा में ख़बरें पढ़े

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

बिहार के सारण में यूट्यूब देखकर किशोर के ऑपरेशन की घटना चर्चा में है. इस मामले में जिला के गड़खा थाना क्षेत्र अंतर्गत मोतीराजपुर बाजार स्थित गणपति सेवा सदन के फर्जी डॉक्टर अजीत कुमार पुरी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी झोलाछाप डॉक्टर ने 15 साल के लड़के का ऑपरेशन किया था. बाद में तबीयत बिगड़ने से उसकी मौत हो गई थी.गिरफ्तार हुआ झोलाछाप डॉक्टर: जब किशोर की तबीयत बिगड़ी तो अजीत कुमार पुरी उसे पटना लेकर जाने लगा और रास्ते में ही मासूम की मौत हो गई. जिसके बाद गणपति सेवा सदन के झोलाछाप डॉक्टर और कर्मी रास्ते से ही फरार हो गए. इस मामले में एसपी के आदेश पर त्वरित कार्रवाई करते हुए गड़खा थाना में मामला दर्ज किया गया. सारण एसपी ने बताया कि आज गड़खा थाना पुलिस टीम द्वारा इस घटना के अभियुक्त फर्जी डॉक्टर को बभनिया पहाड़पुर गांव निवासी अजीत कुमार पुरी को गिरफ्तार किया गया है.

कुमार आशीष, एसपी,सारण ने बताया कि “इस मामले में धारा 105 बीएनएस दर्ज करते हुए कार्रवाई की गई, मृतक के शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया था, जिसके उपरांत परिजनों द्वारा दाह संस्कार कर दिया गया. 8 सितंबर को गरखा थाना पुलिस टीम द्वारा इस घटना के अभियुक्त फर्जी डॉक्टर अजीत कुमार पुरी को गिरफ्तार किया गया है.”-
क्या है पूरा मामला?: किशोर के परिजनों ने बताया कि उसके पेट में दर्द और उल्टी की समस्या आ रही थी, जिसके लिए वो उसे गणपति सेवा सदन ले गए थे. वहीं किशोर को पहले से गाल ब्लैडर में पथरी की भी समस्या थी. परिजनों को बाहर से कुछ लाने के लिए भेजकर झोलाछाप डॉक्टर ने यूट्यूब देखकर किशोर की पथरी का ऑपरेशन कर दिया. जिसके बाद किशोर को पेट में काफी दर्द होने लगा. मरीज की स्थिति बिगड़ता देख झोलाछाप डॉक्टर उसे पटना ले जाने लगा लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई.
परिजनों ने डॉक्टर पर लगाया आरोप: परिजनों ने पोस्टमार्टम के दौरान बताया कि डॉक्टर द्वारा यूट्यूब पर देखकर ऑपरेशन किया गया था. जहां ऑपरेशन के दौरान किशोर की स्थिति काफी बिगड़ गई थी और बाद मौत हो गई. मृत किशोर की पहचान जिले के मढ़ौरा थाना अंतर्गत भुवालपुर गांव निवासी चंदन साह के 15 वर्षीय पुत्र कृष्णा कुमार उर्फ गोलू के रूप में की गई।

 

Supaul Dastak News
0
0

Leave a Comment