January 25, 2026 |
Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

विश्वस्तर के सबसे विशाल शिवलिंग स्थापित, श्रद्धालुओं की भारी भीड़द्विदिवसीय विराट संतमत सत्संग का होने जा रहा आयोजनसड़क दुर्घटना में घायल एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौतस्वास्थ्य केंद्र भवन निर्माण में ग्रामीणों ने लगाया अनियमितता का आरोप की जांच की मांगसमाहरणालय, सुपौल में जिला जनता दरबार का आयोजन, 52 आवेदन प्राप्तमकर संक्रांति के अवसर पर निर्मली पंचायत के पूर्व मुखिया सह जदयू नेता स्वर्गीय राम लखन मेहता के स्मृति में 200 गरीब, निसहाय, विधवा, विकलांग लोगों के बीच कम्बल वितरण किया गया।भरगामा प्रखंड कार्यालय का डीएम ने किया निरीक्षण, योजनाओं की पारदर्शिता और गुणवत्ता पर सख्त निर्देशभीषण अग्निकांड में 41 घर स्वाहा, यथासंभव वेलफेयर फाउंडेशन ने बढ़ाया मदद का हाथमुंबई से बिहार तक श्रद्धा की अलौकिक यात्रा: गुरु मां अनमोल राम के दिव्य संकल्प से सजेगा माता महाकाली का दिव्य दरबारसुपौल अनोखी शादी, दो युवतियों ने आपस में शादी कर विडिओ किया वायरल, इलाके में हो रही चर्चा

भीषण अग्निकांड में 41 घर स्वाहा, यथासंभव वेलफेयर फाउंडेशन ने बढ़ाया मदद का हाथ

अपनी भाषा में ख़बरें पढ़े

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

सुपौल (बिहार)। ठंड के मौसम में आग जलाने के दौरान हुई एक बड़ी लापरवाही ने सैकड़ों परिवारों को बेघर कर दिया। सुपौल जिले के सरायगढ़ भपटियाही प्रखंड अंतर्गत शाहपुर पृथ्वी पट्टी पंचायत के वार्ड संख्या–3 में भीषण आग लगने से 41 परिवारों के घर जलकर राख हो गए। इस अग्निकांड में घरों में रखे बर्तन, कपड़े, अनाज, नकदी, जेवर-जेवरात, आधार कार्ड, पैन कार्ड, जमीन के कागजात सहित बेटियों की शादी के लिए जुटाया गया दहेज का सामान भी पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही यथासंभव वेलफेयर फाउंडेशन की टीम मौके पर पहुंची और अग्नि पीड़ित परिवारों के बीच कंबल, चादर, बर्तन, खाद्य सामग्री सहित आवश्यक राहत सामग्री का वितरण कर मानवीय सेवा की मिसाल पेश की। ठंड और बेबसी से जूझ रहे पीड़ितों के लिए यह सहायता किसी संजीवनी से कम नहीं थी।

इस अवसर पर यथासंभव वेलफेयर फाउंडेशन के निदेशक संजय कुमार मेहता व प्रेमचंद्र कुमार ने कहा कि उनकी संस्था वर्षों से समाज सेवा के कार्यों में सक्रिय है और आपदा की घड़ी में जरूरतमंदों की मदद करना उनका कर्तव्य है। उन्होंने लोगों से अपील की कि ठंड के मौसम में आग जलाते समय पूरी सावधानी बरतें, ताकि इस तरह की दर्दनाक घटनाओं से बचा जा सके।

वहीं शाहपुर पृथ्वी पट्टी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सतीश पांडेय और जिला परिषद सदस्य गौतम कुमार ने यथासंभव वेलफेयर फाउंडेशन के इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि संस्था ने समय पर पहुंचकर गरीब और पीड़ित परिवारों की मदद कर समाज के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया है।

Supaul Dastak News
1
0

Leave a Comment