
जिले के भारत नेपाल सीमा पर अवस्थित भीमनगर बीएसएपी 12 वी एवं 15 वी बटालियन मुख्यालय मे अचानक 16 फिट का अजगर देखने से कर्मियों में दहाशत का माहौल पैदा हो गया जहाँ अजगर की सूचना पर मौके पर पहुंची वीरपुर वन विभाग की टीम ने रेसक्यू कर अजगर क़ो दबोच लिया
जानकारी अनुसार केम्प के पश्चिमी भाग में ड्यूटी कर रही महिला जवान सिमरन गुप्ता पर अजगर ने हमला बोल दिया लेकिन अजगर की फूफकार क़ो सुनकर महिला जवान चौंक गई. जब महिला जवान पलट कर देखी तो 16 फिट का अजगर इसकी ओर तेजी से हमला करने के लिए बढ़ रहा था. ड्यूटी पर तैनात महिला जवान ने हल्ला मचाया जिससे अन्य जवान उस क्षेत्र में पहुंचे और अजगर क़ो देखने लगे.
घटना के तुरंत बाद बीएसएपी केम्प की ओर से वीरपुर वन विभाग की टीम क़ो पूरे घटना की सूचना दी गई. जिसके बाद मौके पर वन विभाग की टीम पहुंची और रेसक्यू कर आधा घंटा के भीतर अजगर क़ो पकड़ा. जिसे बाद में कटैया पॉवर हाउस स्थित डिपु में छोड़ दिया गया.
वीरपुर वन कार्यालय के रेंज ऑफिसर अजय ठाकुर ने बताया कि बीएमपी केम्प से सूचना मिली थी कि अजगर देखा गया है जिसके बाद टीम क़ो भेजकर अजगर क़ो रेसक्यू कर पकड़ा गया है l





Users Today : 2
This Month : 797
This Year : 43346
Total Users : 45901
Views Today : 5
Total views : 124731
Who's Online : 2