December 5, 2025 |
Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

कल डूबते और आज उगते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद सम्पन्न हुआ छठ पर्वप्रशांत किशोर ने बताया जन सुराज किसका वोट काटेगाकोसी के जल स्तर में उतार चढ़ाव से कटाव तेज, तटबंध के अंदर बढ़ी लोगों की परेशानीकिशनगंज पहुंचे प्रशांत किशोर,जमकर साधा निशानाबिहार बदलाव यात्रा के तहत जन सुराज के सूत्राधार प्रशांत किशोर पहुंचे मधुबनी,जन सभा को किया संबोधित,मधुबनी के जनता से कर दिए बड़े वादे।और बहुत कुछप्रशांत किशोर ने बक्सर में सीएम नीतीश पर किया सबसे बड़ा हम’लाआप नेता सौरभ भारद्वाज के घर सुबह-सुबह क्या है मामला जिस पर ED ने लिया एक्शनवोटर अधिकार यात्रा को लेकर लगाए गए बैनर पोस्टर हटाये जाने से भड़का महागठबंधन के नेता का आक्रोश, दिया आंदोलन की चेतावनी।जमीन के कागज में करें सुधार राजस्व विभाग पहुंचा आपके द्वार शिविर का किया गया आयोजन।सुपौल पहुंचे जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर, लोगों की उमड़ी भीड़।

सुपौल में भीषण अग्निकांड: ट्रांसफार्मर के तार से निकली चिंगारी में लगभग 60 से 70 घरों को किया खाक

अपनी भाषा में ख़बरें पढ़े

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

 

सुपौल जिले के किशनपुर प्रखंड अंतर्गत कटहरा कदमपुरा पंचायत के वार्ड नंबर 1 और 3 में सोमवार को भयावह आग लग गई। ट्रांसफार्मर के तार और केले के पत्ते के टकराने से निकली चिंगारी ने 25 परिवारों के 70 से अधिक घरों को जलाकर राख कर दिया। इस हादसे में घर का सारा सामान, नकदी, अनाज, कपड़े और मवेशी भी जलकर मर गए।

स्थानीय लोगों के अनुसार, ट्रांसफार्मर के तार से केले के पत्ते लगातार टकरा रहे थे। इसी दौरान चिंगारी निकलने से पास के एक घर में आग लग गई। पछुआ हवा के कारण आग तेजी से फैली और देखते ही देखते 60 से 70 घर इसकी चपेट में आ गए। जब तक लोग कुछ समझ पाते, आग पूरे मोहल्ले में फैल चुकी थी

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग आग बुझाने में जुट गए, लेकिन आग की लपटें इतनी तेज थीं कि किसी का भी सामान बचाना संभव नहीं हुआ। अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई, जिसके बाद तीन दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। ग्रामीणों और दमकल कर्मियों ने करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। ग्रामीणों ने बताया कि आग लगने के समय ज्यादातर लोग खेतों में काम कर रहे थे, जिससे वे घर का सामान नहीं निकाल पाए। कई लोगों के मवेशी भी दरवाजे पर बंधे हुए थे, जो जलकर मर गए।

घटना की जानकारी मिलते ही अंचलाधिकारी सुशीला कुमारी मौके पर पहुंचीं। उन्होंने बताया कि तत्काल पीड़ितों को पॉलिथीन दिया जा रहा है। इसके अलावा अन्य राहत सामग्री की व्यवस्था भी की जा रही है, जिसे जल्द ही सभी पीड़ित परिवारों के बीच वितरित किया घटना से प्रभावित परिवारों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। पीड़ितों का कहना है कि उनकी पूरी जिंदगी की कमाई इस आग में जलकर राख हो गई है। किशनपुर के सीओ ने नुकसान का आकलन शुरू कर दिया है और जल्द ही उचित मुआवजा देने का आश्वासन दिया है।

Supaul Dastak News
712
0

Leave a Comment